गोवर्धन रजक/धनबाद।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के विशेष अवसर पर धनबाद जिले के +2 उच्च विद्यालय टुंडी और कल्याण गुरुकुल में उत्साह का माहौल रहा। इस खास मौके पर आयोजित विशेष योग सत्र में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और स्थानीय युवाओं ने हिस्सा लिया।अनुभवी योग प्रशिक्षकों की देखरेख में युवाओं ने विभिन्न योगासनों और ध्यान (Meditation) का अभ्यास किया। प्रशिक्षकों ने युवाओं को समझाया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग कैसे मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने में मदद करता है।नियमित योग की ली शपथ:सत्र के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने एक सुर में अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सामूहिक संकल्प लिया।आभार प्रकटीकरण:कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूलों के प्रधानाध्यापकों का अहम योगदान रहा। 'मेरा भारत धनबाद' के प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव सुबीश शाह ने सफल आयोजन के लिए सभी विद्यालय प्रमुखों और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।