चंदन दुबे/ बेरमो
बेरमो : फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के सुभाष नगर से करगली जाने वाली वर्षों पुरानी जर्जर सड़क के दिन अब बदलने वाले हैं. सड़क के पक्कीकरण को लेकर बेरमो विधायक अनूप सिंह की अनुशंसा के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है.
अनुशंसा के आलोक में विभागीय अधिकारियों ने सड़क का स्थल निरीक्षण किया तथा आवश्यक मापी (सर्वे) का कार्य भी पूरा किया. अब सड़क निर्माण की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है.
गौरतलब है कि यह सड़क लंबे समय से बदहाल स्थिति में है. प्रतिदिन हजारों स्थानीय लोग और वाहन चालक इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं. जगह-जगह गड्ढों और टूटी सड़क के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और दुर्घटना का खतरा भी हमेशा बना रहता है.
स्थानीय लोगों की इस गंभीर समस्या को विधायक अनूप सिंह ने प्राथमिकता देते हुए सड़क के शीघ्र निर्माण के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए. इससे क्षेत्रवासियों में जल्द सड़क निर्माण को लेकर उम्मीद जगी है.
बाइट: नारायण शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता.