राजु मंडल /रफ्तार मीडिया सवाददाता /गांडेय

रफ्तार मीडिया की खबर का असर आखिरकार प्रशासनिक महकमे पर देखने को मिला है। खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए प्रशासन के निर्देशानुसार विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता संतोष मरांडी, सहायक अभियंता नंदन कुमार और कनीय अभियंता किशोर हाड़ी ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
बता दें कि बीते दो दिन पूर्व गांडेय प्रखंड अंतर्गत बुधुडीह पंचायत के जोरासीमर नाला में मिट्टी से बनाए गए अस्थायी बांध के हल्की बारिश में ही बह जाने के कारण लगभग आधा दर्जन गांव के लोगों का संपर्क कट गया था और आवागमन ठप हो गया था। इस गंभीर समस्या को 'रफ्तार मीडिया' ने प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लिया।
मौके पर पहुंचे विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता संतोष मरांडी और सहायक अभियंता नंदन कुमार ने स्थिति का मुआयना किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि फिलहाल आवागमन सुचारू करने के लिए वैकल्पिक (अल्टरनेट) व्यवस्था की जाएगी, ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि इस स्थल पर पुलिया निर्माण के लिए डीपीआर पहले से तैयार है और आगे की प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही वहां पक्का पुलिया का निर्माण कराया जाएगा।
मोके पर ​मौजूद  गणमान्य लोग मुखिया नवीन कुमार वर्मा, पंसस गुलाब मंडल, जेएमएम नेता प्रमोद राम, सुरेश मंडल, मनोज मंडल, पूरण मंडल, दुखन मंडल, जितेन्द्र मंडल, घनश्याम मंडल सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।