दीनबंधु राउत / रफ्तार मीडिया संवाददाता जामताड़ा।


भारतीय जनता पार्टी जामताड़ा जिला की द्वितीय मासिक बैठक  बुधुडीह स्थित भाजपा कार्यालय में गुरुवार को जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार प्रत्येक माह जिला स्तर पर बैठक आयोजित करनी है। इसी क्रम में यह बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने घर और क्षेत्र में पौधरोपण करने तथा स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता माधव चंद्र महतो ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में सेवा, समर्पण और गरीब कल्याण के कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची में अनमैप्ड वोटरों से संबंधित समस्याओं को दूर करने और आवश्यक दस्तावेजों की कमी को पूरा कराने को लेकर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। बैठक में आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के सभी बूथों पर कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर भी रणनीति बनाई गई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री कमलेश मंडल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री आभा आर्या ने दिया। मौके पर भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे,ज़िला महामंत्री अभय सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश राय,सुकुमणि हेमब्रम,भाजपा नेता सुनील हांसदा,विष्णु मंडल,महेंद्र मंडल,ज़िला उपाध्यक्ष मोहन शर्मा,दिलीप हेमब्रम तथा कृष्णा महतो,ज़िला मंत्री किरण बेसरा,अबीता हांसदा,प्रसंजीत घोष,महिला मौर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सोरेन, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नंदकिशोर झा,रमेश पंडित,पिंटू गुप्ता,ठाकुरमानी सिंह,चंदन राउत, सभी मंडल अध्यक्ष समेत कार्यकर्ता उपस्थित रहें।