मोतिहारी पुलिस ने शराब तस्करी पर बड़ी चोट की है। मेहसी पुलिस ने 15,000 के इनामी व उतपाद कांड के वांछित शराब कारोबारी अशोक सिंह को गिरफ्तार किया है।

मेहसी थाना कांड संख्या-43/25 के अभियुक्त अशोक सिंह, पिता मुंशी सिंह, सा0 मनी छपरा, थाना-चकिया को गिरफ्तार किया गया। आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ चकिया, मेहसी व पारसां थाने में उतपाद अधिनियम के 9 मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।