logo

कानपुर ग्रीनपार्क के पिच क्यूरेटर शिव कुमार का निधन

कानपुर  ग्रीनपार्क के पिच क्यूरेटर शिव कुमार का मंगलवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे स्टेडियम की मुख्य पिच पर काम करते हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। ग्रीन पार्क में खेले गए टेस्ट, वनडे, टी-20, आइपीएल और बीसीसीआइ के दर्जनों विकेट बनाने वाले क्यूरेटर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के कंसल्टेंट क्यूरेटर थे। न्यूजीलैंड के साथ वर्ष 2021 में खेले गए टेस्ट मैच और बांग्लादेश टेस्ट मैच की पिच शिव कुमार ने बनाई थी। वे ग्रीन पार्क के साथ देश के कई राज्यों में बीसीसीआइ के मैचों की पिच बनाने का काम कर चुके हैं। काली मिट्टी और लाल मिट्टी की पिच के जानकार शिव कुमार शहर में टर्फ विकेट बनाने वाले पहले क्यूरेटर रहे। उनके निधन पर यूपीसीए के आला अधिकारी और कई खिलाड़ियों ने शोक व्यक्त किया है।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS