logo

सोनाहातु पेसा कानून पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न

सोनाहातु/ गौतम लोहरा:  सोनाहातु प्रखंड के बारूहातु पंचायत सचिवालय में  जिला पंचायती राज विभाग के सौजन्य से ग्राम प्रधान सदस्यों के बीच पेसा कानून उन्मुखीकरण पर कार्यशाला आयोजित किया गया। पॉजिटिव मंत्रा कॉन्सुलेटिंग प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा प्रखंड के 50 ग्राम प्रधान को पेसा कानून की जानकारी दी गई। ट्रेनर रवि कुमार ने ग्राम प्रधानों को पारंपरिक ग्राम सभा की बैठक, ग्राम सभा अध्यक्ष एवं सहायक सचिव के कर्तव्य, ग्राम सभा की बैठक का संचालन और निर्णय की प्रक्रिया, ग्राम सभा कोष ,सामुदायिक संसाधनों का प्रबंधन, परंपराओं का संरक्षण एवं विवादों का निपटारा, विकास योजनाओं का अनुमोदन ,लाभार्थियों की पहचान एवं सामाजिक क्षेत्र के संस्थानों के कार्य पर नियंत्रण ,भू अर्जन एवं पुनर्स्थापन, लघु खनिज,जल निकायों का प्रबंधन,लघु वन उपज, मादक द्रव्यों पर नियंत्रण, संक्रमित भूमि का प्रत्यार्वन, बाजारों का प्रबंधन,उधार पर नियंत्रण आदि अध्यायों को बारीकी से जानकारी दिए। कार्यशाला में सभी ग्राम प्रधानो ने पांचवी अनुसूची 244 (1) 24 दिसंबर 1996 को पूर्णत लागू करने की मांग किया।
मौके पर ग्राम प्रधान युगल किशोर मुंडा,ठाकुर मनमोहन सिंह मुंडा,गोपाल सिंह मानकी,जगतपाल बड़ाईक,अजम्बर सिंह मुंडा,भोलेश्वर सिंह मुंडा, विपत्तभंजन सिंह मुंडा, सहित सभी ग्राम प्रधान मौजूद थे।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS