मोतिहारी/ओम प्रकाश तिवारी
मोतिहारी।जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव* ने बुधवार को जिला भू-अर्जन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने सभी कर्मियों की उपस्थिति की जांच की। बायोमैट्रिक अटेंडेंस देखा गया और एक-एक कर्मी से परिचय प्राप्त किया। कार्यालय में संधारित लॉग बुक एवं कार्य आवंटन का भी अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए।
भू-अर्जन कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि परिवाद पत्रों का निष्पादन गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। कार्यालय आने वाले परिवादियों के साथ सम्यक व्यवहार हो। उन्होंने कई परिवाद पत्रों एवं उनके निष्पादन का अवलोकन भी किया।
डीएम ने कहा कि जिले में चल रही सभी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं यथा *रक्सौल हवाई अड्डा* एवं *NH-139W पथ निर्माण* से संबंधित रैयतों के भुगतान में तेजी लाई जाए। अंचल से प्राप्त होने वाली फाइलों की नियमानुसार जांच कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराया जाए।
जिलाधिकारी ने भुगतान संबंधी अभिलेखों को व्यवस्थित रखने और इसके लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया। साथ ही नवपदस्थापित लिपिक/सहायकों को तुरंत प्रभार ग्रहण कर कार्यों में गति लाने को कहा।
निरीक्षण के समय अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी *अरुण कुमार* भी उपस्थित थे।