सरायकेला: श्री जगन्नाथ मेला समिति, थाना चौक, सरायकेला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ऐतिहासिक एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए 10 दिवसीय श्री जगन्नाथ रथ मेला-2026 की सफलता पर सभी श्रद्धालुओं, सेवायतों, समिति सदस्यों, प्रशासन, नगर पंचायत, कलाकारों, मीडिया कर्मियों एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।समिति ने कहा कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ, श्रीबलभद्र एवं देवी सुभद्रा की असीम कृपा तथा लाखों श्रद्धालुओं के सहयोग से यह आयोजन गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समिति ने धार्मिक अनुष्ठानों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भोग-प्रसाद, सुरक्षा, स्वच्छता, विद्युत एवं अन्य व्यवस्थाओं में योगदान देने वाले सभी व्यक्तियों और संस्थाओं की सराहना की। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर पंचायत की समर्पित कार्यशैली को आयोजन की सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया गया। समिति ने मीडिया की सकारात्मक भूमिका की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि व्यापक कवरेज से आयोजन की गरिमा और बढ़ी। अंत में महाप्रभु श्री जगन्नाथ से सरायकेला की सुख-समृद्धि और धार्मिक-सांस्कृतिक परंपरा की निरंतर उन्नति की कामना करते हुए अगले वर्ष शीघ्र पुनः पधारने की प्रार्थना की गई।