शिव कुमार/सहरसा।शहर के कहरा ब्लॉक रोड, बटराहा वार्ड संख्या 36 स्थित प्रेमलता कॉलेज के पूर्व दिशा में अवस्थित किडजी स्कूल का तीसरा स्थापना दिवस गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान डायरेक्टर पम्मी गौतम झा एवं फैकल्टी हेड आदित्य कुमार ने बच्चों और अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पम्मी गौतम झा ने बताया कि विद्यालय का तीसरा स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है, साथ ही शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ भी किया गया। सत्र के पहले दिन बच्चों के बीच विशेष उत्सव का आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में विद्यालय ने कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन सकारात्मक दिशा में निरंतर प्रगति की है। नर्सरी से कक्षा पांच तक संचालित इस विद्यालय में बच्चों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाता है। यहां एयर कंडीशन कक्ष, बच्चों की देखभाल के लिए आया, केयरटेकर तथा प्रशिक्षित शिक्षकों की व्यवस्था की गई है।
विद्यालय में बच्चों को खेल-खेल के माध्यम से शिक्षा दी जाती है, जिससे उनका मानसिक एवं शारीरिक विकास संतुलित रूप से हो सके। साथ ही कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर, आर्ट-क्राफ्ट, जूडो-कराटे, डांस एवं योग की कक्षाएं भी संचालित की जाती हैं।
फैकल्टी हेड आदित्य कुमार ने कहा कि किडजी एशिया का एक बड़ा स्कूल नेटवर्क है, जहां एक समान सिलेबस के तहत पढ़ाई कराई जाती है। इससे छोटे शहरों के बच्चों को बड़े शहरों में आगे की पढ़ाई के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होती।
उन्होंने बताया कि विद्यालय का मुख्य उद्देश्य बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है।