सरायकेला: सरायकेला जिले के दुग्धा गांव में पिछले दो दिनों से खराब पड़े बिजली ट्रांसफार्मर के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित होने से लोगों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो गई थी।ग्रामीणों ने इसकी सूचना सरायकेला विधानसभा के पूर्व झामुमो प्रत्याशी सह केंद्रीय सदस्य गणेश महाली को दी। सूचना मिलते ही उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों से तत्काल संपर्क किया और शीघ्र समाधान कराने का आग्रह किया। उनकी पहल के बाद बिजली विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में 200 केवी क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।ट्रांसफार्मर लगने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और बिजली विभाग के साथ-साथ गणेश महाली के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर झामुमो युवा मोर्चा के जिला सचिव बबलू प्रधान, युवा नेता राकेश प्रमाणिक, सूरज दास, देवाशीष प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।