मोतिहारी जिला के जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल ने तुरकौलिया में 520 आसन वाले अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता भवन प्रमंडल मोतिहारी ने बताया कि प्रशासनिक भवन का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि गर्ल्स हॉस्टल-01 में फिनिशिंग का कार्य प्रगति पर है। विद्यालय का निर्माण कार्य जून 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है।
जिलाधिकारी ने जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि 15 दिनों के अंदर उक्त विद्यालय में आवासन एवं पठन-पाठन की व्यवस्था करते हुए विद्यालय का संचालन सुनिश्चित कराएं। साथ ही, सुरक्षा के दृष्टिकोण से सुरक्षाकर्मी को विद्यालय में तैनात करें।
निरीक्षण के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी श्री संतोष कुमार पांडे, सहायक अभियंता भवन प्रमंडल मोतिहारी, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका और पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी उपस्थित थे।