logo

अर्चना बनी महिला सीनियर टीम की क्रिकेट कप्तान

 

कानपुर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा 6 फरवरी से राज कोट में आयोजित होने वाले सीनियर एक दिवसीय चैंपियनशिप में के,सी, ए , कि चार महिला खिलाड़ियों (अर्चना देवी, एकता सिंह, गरिमा यादव एवं तृप्ति सिंह) का चयन हुआ है। कानपुर से पहली बार कोई खिलाड़ी सीनियर महिला टीम की कप्तान बनी है। इस टीम का पहला मैच कर्नाटक से होगा । इन खिलाड़ियों में अर्चना देवी (आफ ब्रेक गेंदबाज), एकता सिंह (बल्लेबाज), गरिमा यादव (मध्यम गति की तेज गेंदबाज) एवं तृप्ति सिंह (बल्लेबाज) है ।
और खिलाड़ियों के चयनित होने पर के सी ए चेयरमैन डॉक्टर संजय कपूर, अध्यक्ष एस एन सिंह, सचिव कौशल कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की हैं।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS