विरेन्द्र रॉय / हुगली जिला कमेटी के आह्वान पर BMS के कार्यकर्ताओं ने चुचुरा पीपुलपाटी से जुलूस निकाला। घड़ी मोड़ पहुंचकर चुचुरा थाने के सामने सभा की।
BMS के राज्य सचिव *सुरेंद्र यादव*, हुगली जिला अध्यक्ष *अमित कुमार दास*, महासचिव *मनोज चौधरी*, ऑल इंडिया फेडरेशन के *हरिशंकर प्रसाद*, टेक्सटाइल OGS के *घनश्याम पांडे* ने जिला शासक कार्यालय में स्मारक पत्र सौंपा।
जिला शासक कार्यालय से निकलकर BMS के नेतृत्व ने बताया, "हमने अपनी मांगें मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए आज जिला शासक कार्यालय में स्मारक पत्र दिया है।
संगठित और असंगठित क्षेत्र में जो भी काम करते हैं, हम सबके बारे में सोचते हैं।
जूट मिलों को लेकर चर्चा चल रही है। बदली श्रमिक व्यवस्था कैसे चल रही है, उसमें बदलाव चाहते हैं।"
"केंद्र सरकार के श्रम कोड बिल का हमने समर्थन किया है, लेकिन कुछ मुद्दों पर आपत्ति भी जताई है।"
BMS मजदूर संगठन है इसलिए सभी सरकारें हमारी हैं। पश्चिम बंगाल में राष्ट्रवादी सरकार आई है, हम उम्मीद करेंगे कि हमारी मांगें पूरी होंगी," *सुरेंद्र यादव* ने कहा 10 सूत्री मांगों में हमारी मुख्य मांगें*:
1. न्यूनतम मजदूरी ₹30,000
2. समान काम समान वेतन
3. सामाजिक सुरक्षा
4. बदली श्रमिक व्यवस्था में बदलाव
5. जूट मिलों की समस्या का समाधान आदि। जल्द से जल्द ठीक किया जाए