बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की नई सरकार का गठन पूरा हो गया है। राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में मंत्रियों ने शपथ ली, जिसके बाद सभी विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया। नई कैबिनेट में बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी (रामविलास), HAM और अन्य सहयोगी दलों के नेताओं को जगह मिली है।

इस बार सबसे ज्यादा चर्चा शिक्षा विभाग को लेकर रही। लंबे समय बाद शिक्षा विभाग जेडीयू के पास नहीं गया और बीजेपी नेता मिथिलेश तिवारी को शिक्षा मंत्री बनाया गया। वहीं संजय सिंह टाइगर को उच्च शिक्षा और विधि विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विजय कुमार सिन्हा को कृषि विभाग मिला है, जबकि निशांत को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। बुलो मंडल को ऊर्जा विभाग और रामकृपाल यादव को सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। दिलीप जायसवाल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग सौंपा गया है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने पास गृह, सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी और निर्वाचन जैसे अहम विभाग रखे हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक उनके रोड शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

नई कैबिनेट में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के मंत्री बनने को लेकर भी काफी चर्चा रही। पहले उनके डिप्टी सीएम बनने की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन बाद में उन्हें स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई। बिहार की नई सरकार में कई नए चेहरों को मौका मिला है, जबकि कई अनुभवी नेताओं को भी महत्वपूर्ण विभाग सौंपे गए हैं।

1. सम्राट चौधरी- सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, सिविल विमानन, ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं है।
2. विजय कुमार चौधरी- जल संसाधन संसदीय कार्य
3. बिजेंद्र प्रसाद यादव- वित्त वाणिज्य कर।
4. श्रवण कुमार- ग्रामीण विकास, सूचना एवं जनसंपर्क
5. विजय कुमार सिन्हा- कृषि
6. डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल- राजस्व एवं भूमि सुधार
7. निशांत- स्वास्थ्य विभाग।
8. लेशी सिंह- भवन निर्माण विभाग
9. राम कृपाल यादव- सहकारिता विभाग
10. नीतीश मिश्रा- नगर विकास एवं आवास, सूचना प्रौद्योगिकी।
11.दामोदर रावत- परिवहन।
12. संजय सिंह टाइगर- उच्च शिक्षा, विधि
13. अशोक चौधरी- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण।
14. भगवान सिंह कुशवाहा- योजना एवं विकास।
15. अरुण शंकर प्रसाद- श्रम संसाधन एवं युवा रोजगार।
16. मदन सहनी- मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन
17. संतोष कुमार सुमन- लघु जल संसाधन विभाग।
18. रमा निषाद- पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
19. रत्नेश सादा- आपदा प्रबंधन
20. कुमार शैलेंद्र- पथ निर्माण
21. शीला कुमारी- विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा।
22. केदार प्रसाद गुप्ता- पर्यटन।
23. लखेंद्र कुमार रोशन- अनुसूचित जाति- जनजाति कल्याण।24. सुनील कुमार- ग्रामीण कार्य विभाग।
25. श्रेयशी सिंह- उद्योग एवं खेल।
26. जमा खान- अल्पसंख्यक कल्याण।
27. नंदकिशोर राम- डेयरी और मत्सयपालन।
28. बुलो मंडल- ऊर्जा।
29. डॉ. प्रमोद कुमार- खान एवं भूतत्व, कला और संस्कृति।
30. स्वेता गुप्ता- समाज कल्याण।
31. मिथिलेश तिवारी- शिक्षा।
32. रामचंद्र प्रसाद- पर्यावरण एवं वन।
33. संजय कुमार सिंह- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण।
34. संजय कुमार- गन्ना उद्योग।
35. दीपक प्रकाश- पंचायती राज।