संवाददाता रोहित कुमार/बिजनौर

विधानसभा क्षेत्र नहटौर के झालू चौराहे पर सोमवार को हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे कांवड़ियों का विधायक ओम कुमार ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों को फल भी वितरित किए गए।

विधायक ओम कुमार ने कहा कि भगवान शिव के भक्तों की सेवा और स्वागत करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने बाबा भोलेनाथ से सभी कांवड़ियों की यात्रा मंगलमय एवं सुखद होने की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष वैभव गोयल, राकेश सैनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतुल मारवाड़ी, जिला मंत्री तिलकराज सैनी, क्षेत्रीय मंत्री विनीता शर्मा सहित उपजिलाधिकारी धामपुर, क्षेत्राधिकारी धामपुर, थाना प्रभारी नहटौर, लेखपाल एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी कांवड़ियों का उत्साहवर्धन किया।