फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम 04 अगस्त । मंगलवार को मुख्यमंत्री ड्यूटी के दौरान गुरुग्राम यातायात पुलिस में तैनात जोनल अधिकारी इफको चौक सहायक उप निरीक्षक महेंद्र ने अपनी सतर्कता एवं मानवता का परिचय देते हुए एक व्यक्ति की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री ड्यूटी के दौरान Exit-7 के पास एक व्यक्ति को अचानक हृदय संबंधी गंभीर समस्या हो गई, जिसके चलते वह अचेत होकर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही जोनल अधिकारी इफको चौक तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए पीड़ित व्यक्ति को सीपीआर देना शुरू किया तथा तत्काल एम्बुलेंस की व्यवस्था कर पीड़ित को शीघ्र अस्पताल भिजवाया गया, जिससे उसे समय पर चिकित्सकीय उपचार मिल सका। गुरुग्राम यातायात पुलिस न केवल यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में आमजन की सहायता के लिए भी सदैव तत्पर रहती है।