तिसरी/गिरिडीह। संवाददाता रंजन कुमार। तिसरी प्रखंड में पीडीएस दुकानों तक राशन पहुंचाने के दौरान वाहनों में ओवरलोडिंग (Overloading) का मामला सामने आया है। आरोप है कि डोर-स्टेप डिलीवरी (Door Step Delivery) के तहत राशन पहुंचाने वाले वाहनों में निर्धारित क्षमता से कई गुना अधिक अनाज लादा जा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार जिन वाहनों की क्षमता करीब 3 से 5 टन बताई जा रही है, उनमें कथित तौर पर 8 से 10 टन तक अनाज लादकर पीडीएस दुकानों तक पहुंचाया जा रहा है। इससे सड़क पर वाहन के असंतुलित होने और दुर्घटना (Road Accident) की आशंका बनी हुई है।

ओवरलोड ट्रैक्टर का फोटो-वीडियो सामने आने का दावा

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के (Overloaded Vehicle) लगातार क्षेत्र में चल रहे हैं। मामले से संबंधित फोटो और वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है, जिसमें ट्रैक्टर पर क्षमता से अधिक अनाज लदा दिखाई दे रहा है।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर (Overloading) पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि किसी संभावित हादसे को टाला जा सके।

विभाग ने जानकारी मिलने की बात कही

मामले को लेकर प्रखंड के सहायक आपूर्ति पदाधिकारी (AMO) से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उन्हें ओवरलोडिंग की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि आगे से इस मामले पर ध्यान रखा जाएगा।

वहीं, खबर लिखे जाने तक संबंधित ठेकेदार का पक्ष सामने नहीं आया है। ठेकेदार का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी खबर में शामिल किया जाएगा।

राशन ढुलाई में सुरक्षा पर उठे सवाल

पीडीएस राशन की (Transportation) व्यवस्था में कथित ओवरलोडिंग को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि वाहनों की निर्धारित क्षमता और परिवहन नियमों का पालन नहीं किया गया तो कभी भी गंभीर सड़क हादसा हो सकता है।

बाइट: तिसरी एमओ