सौरभ राय/रांची: इन दिनों एलपीजी गैस के दाम लगभग 994 रुपए बढ़ा दिए हैं जो राजनीतिक बयानबाजी का कारण बन चुका हैं। इसी क्रम में झारखंड की सत्तारूढ़ दल झामुमो ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने स्पष्ट रूप से कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद लगातार घरेलू उत्पाद से लेकर कमर्शियल चीजों तक के दाम में लगातार वृद्धि हुई है जिसका असर आमजनमानस के जेब पर हो रही हैं।
*महंगाई की मार झेल रहा हिंदुस्तान- सुप्रियो भट्टाचार्य*
रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि “बहुत हुई महंगाई की मार, अब गद्दी छोड़ो मोदी सरकार”।उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में खाद्य पदार्थों, ऊर्जा क्षेत्र और यात्री किराए सहित लगभग सभी क्षेत्रों में कीमतें दो से ढाई गुना तक बढ़ गई हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा का कहना है कि 1 मई से कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमत लगभग 950 रुपये से बढ़कर 3000 रुपये के पार पहुंच गई, जिसमें एक बार में करीब 1000 रुपये की वृद्धि हुई।
*एलपीजी गैस के दाम बढ़ने का असर होटल और कैटरिंग के व्यवसाय पर पड़ रहा*
एलपीजी गैस के दाम में हुई वृद्धि को लेकर सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि शादी विवाह के सीजन में इस बढ़ोतरी का असर होटल और कैटरिंग व्यवसाय पर पड़ रहा है, जिससे यह क्षेत्र प्रभावित हो रहा है। साथ ही उन्होंने कालाबाजारी बढ़ने का भी आरोप लगाया। वहीं,ईंधन कीमतों को लेकर भी उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और वृद्धि की आशंका है, जिससे आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। डीजल की आपूर्ति में राशनिंग जैसे हालात बनने की भी बात कही गई है।
*भारतीय अर्थव्यवस्था की तुलना बांग्लादेश से की गई*
इसके साथ साथ सुप्रियो भट्टाचार्य भारत की अर्थव्यवस्था की तुलना बांग्लादेश से करते हुए दावा किया कि वहां प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि हुई है और भारतीय मुद्रा टका के मुकाबले कमजोर हुई है। झामुमो के ओर से चेतावनी दी गई कि यदि महंगाई पर नियंत्रण नहीं हुआ तो पार्टी जल्द ही जनता के साथ मिलकर सड़कों पर आंदोलन करेगी।