रोहतक (विकास ओहल्याण) श्री बाला जी सिद्ध शक्ति पीठ भैंसरु कलां में आयोजित हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आध्यात्मिक वातावरण श्रद्धा और भक्ति से सराबोर रहा। इस पावन अवसर पर बाबा कालीदास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान आयोजित संत समागम में उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए युवा पीढ़ी को जीवन में उच्च आदर्श अपनाने का संदेश दिया।
बाबा कालीदास ने कहा कि आज के युवाओं को अपने समय का सदुपयोग करते हुए अपने चरित्र का निर्माण करना चाहिए। उन्होंने हनुमान जी के सेवा भाव, निष्ठा और समर्पण को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि हनुमान जी जैसा सेवक भाव संसार में कहीं देखने को नहीं मिलता, जो बिना किसी स्वार्थ के प्रभु श्रीराम की सेवा में सदैव समर्पित रहे।उन्होंने आगे कहा कि यदि युवा वर्ग हनुमान जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतार ले, तो न केवल उनका व्यक्तिगत जीवन सफल होगा, बल्कि वे राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सेवा, त्याग और अनुशासन जैसे गुण ही एक मजबूत समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव रखते हैं। इस अवसर पर महा मण्डलेश्वर विद्या स्वरूप ने सभी संतो का सम्मान किया।कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस मोके पर सांपला नगर पालिका से चैयरमेन उममीदवार भाई अंकित ओहल्यान भी महाराज जी से आशीर्वाद लेने पहुंचे