राजु मंडल /रफ्तार मीडिया सवाददाता /गांडेय 

गांडेय प्रखंड के जामजोरी पंचायत अंतर्गत घसको गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय घसको में विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
​विभाग के निर्देशानुसार इस विद्यालय में बीते 23 जुलाई को चुनाव की प्रक्रिया निर्धारित की गई थी। हालांकि, चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के दौरान ही अभिभावकों के बीच किसी बात को लेकर हंगामा शुरू हो गया, जिसके बाद स्थिति को देखते हुए चुनाव प्रक्रिया को स्थगित करना पड़ा था।
​इसके बाद शिक्षा विभाग ने पुनः 6 अगस्त को इस विद्यालय में चुनाव कराने की तिथि तय की। चुनाव को पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक बंजरगी मंडल ने अहिल्यापुर थाना को लिखित आवेदन देकर पुलिस बल की मांग की थी।

*​पुलिस बल की मौजूदगी में हुई चुनाव प्रक्रिया*

​आवेदन मिलते ही अहिल्यापुर थाना के एसआई सांजिद खान दल-बल के साथ विद्यालय पहुंचे और उनकी निगरानी में पूरी चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा कराया गया।
​विभाग की ओर से प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक निर्मल सिंह, जितेंद्र कुमार मंडल और लखी नारायण मंडल की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ।
​गठित नई विद्यालय प्रबंधन समिति में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमे 
​अध्यक्ष -मुन्ना कुमार वर्मा
​उपाध्यक्ष -रीता देवी
​संयोजिका- आरती देवी समेत 15 टीम बनाया गया।
​विद्यालय की वर्तमान स्थिति
​कक्षाएं ईस प्रकार है,उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई संचालित होती है।
​छात्र-छात्राएं वर्तमान स्थिति में विद्यालय में कुल 151 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।
​ विद्यालय में कुल 3 शिक्षक (सभी सहायक अध्यापक) कार्यरत हैं, जो बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं।