मुजफ्फरपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए साहेबगंज थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर नया टोला में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध तरीके से शराब का निर्माण किया जा रहा है, जिसके आधार पर टीम ने कार्रवाई की।
छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से भारी मात्रा में शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने 38 बोरी गुड़, 7 गैस सिलेंडर और 4 बोरी भाखर गोली जब्त की है। इसके अलावा मौके से 1 गैलन देशी शराब भी बरामद हुई है।
इस मामले में पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि मद्यनिषेध कानून को सख्ती से लागू किया जाएगा और अवैध शराब कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी।