गिरिडीह:सर्राफा संघ गिरिडीह का वार्षिक सम्मेलन आज रेडक्रॉस भवन में संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राहुल बर्मन ने की। संघ के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूरे होने पर अध्यक्ष का स्वागत शॉल ओढ़ाकर किया गया। इस दौरान सचिव राजन बर्णवाल ने संघ द्वारा एक वर्ष में किये गए सामाजिक व सुरक्षात्मक कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। सम्मेलन में सर्वसम्मति से 23 अप्रैल से प्रत्येक गुरुवार को सर्राफा प्रतिष्ठान व कारोबार बंद रखने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। इसके पूर्व आज संघ के एक वर्ष पूरे होने पर वृद्धाश्रम में फल व पौष्टिक आहार का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक बिपिन स्वर्णकार, गोपाल स्वर्णकार, राजकुमार बर्णवाल, उपाध्यक्ष मो आसिफ, उपसचिव राजीव तरवे, कोषाध्यक्ष सचिन बर्मन, संगठन महामंत्री सुबोध बर्मन, कार्यकारिणी सदस्य जीतू बर्मन, चंदन गुप्ता, रंजीत स्वर्णकार आदि ने अहम भूमिका निभाई। धन्यवाद ज्ञापन राजकुमार बरनवाल ने किया।