रफ्तार मीडिया/गिरिडीह: गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में साइबर अपराध की योजना बना रहे छह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इन साइबर अपराधियों के पास से 11 मोबाइल, 13 सिम व 5 बाइक समेत ठगी से संबंधित कई दस्तावेज बरामद किया गया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए गिरिडीह एसपी डॉ विमल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र के कोल्हरिया जंगल में कुछ लोग साइबर ठगी की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर साइबर डीएसपी आबिद खान की अगुआई में छापामारी दल का गठन कर घेराबंदी की गई जहां से साइबर अपराधी महेंद्र मंडल, कृष्णा मंडल, ईश्वर मंडल, पंकज मंडल, राजेश मंडल व अदित्य मंडल को धर दबोचा गया। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ करने के बाद जेल भेज दी है।