एक भारत श्रेष्ठ भारत के युवा संगम कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय प्रवास के क्रम में उत्तराखंड के युवाओं ने झारखंड राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर सांस्कृतिक और शैक्षिक विचारों के आदान-प्रदान के लिए एक भारत श्रेष्ठ भारत युवा संगम कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसके तहत उत्तराखंड के युवाओं को झारखंड को जानने समझने का मौका मिला. राज्यपाल ने कहा कि निश्चित रूप से इस तरह के कार्यक्रम से युवाओं को देश के दूसरे राज्यों से जुड़ने का मौका मिलता है..