दिनेश कुमार पांडेय /रफ्तार ब्यूरो /बोकारो
बोकारो पुलिस ने तीन माह में जो उपलब्धियां हासिल किया है वो काबिले तारीफ है। मई से जुलाई माह तक पूरे जिले में 1023 मामले प्रतिवेदित हुए हैं, प्रतिदित मामले से 163 प्रतिशत अधिक 1663 मामले निष्पादित हुए हैं। इस की जानकारी देते हुए मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस ने समन्वय बनाकर काम किया है जिसका यह नतीजा है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी बेहतर किए हैं। इससे अधिक लाभ आम पब्लिक को मिलेगी, उन्हें थाना में न्याय के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। डिस्पोजल आंकड़े बताते हैं कि अपहरण के 119, दहेज एवं महिला उत्पीड़न के 129, हत्या व आत्महत्या के 30, ठगी और गबन के 63, शराब से संबंधित 12, पोक्सो के 20, कोयला बालू तस्करी के 43, अवैध हथियार के 05, छिनतई के 05, पशु क्रूरता के 09, साइबर ठगी के 08, नक्सल के 15, एससी/एसटी के 45, ब्लात्कार के 18, लुट और डकैती के 08, गांजा एवं अफीम के 04, जबकि वाहन चोरी के 111, चोरी के 132 ,गृहभेदन के 81, सड़क दुर्घटना के 156 और अन्य घटना से संबंधित 650 मामले निष्पादित किए गए हैं।