दिनेश कुमार पांडेय /रफ्तार ब्यूरो /बोकारो 

80 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर आज परेड का पूर्वाभ्यास किया गया। पुलिस केंद्र सेक्टर 12 में आयोजित फुल ड्रेस परेड का डीसी अजय नाथ झा एवं एसपी नाथू सिंह मीणा ने निरीक्षण किया। तथा डीसी ने झंडे को सलामी दी। डीसी ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। जिले के विभिन्न स्कूलों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह के पूर्व संध्या पर टाउन हॉल में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं एसपी नाथू सिंह मीणा ने कहा कि कुछ बदलाव किए गए हैं। पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सभी चौक चौराहों पर पुलिस बलों की तैनाती की जा रही है। आज के पूर्वाभ्यास में 9 टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान राष्ट्रीय गीतों से पूरा ग्राउंड गुंजिमान हो उठा।