मद्य निषेध और पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई के क्रम में टीम ने पुनः एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए 17 और जरकीन जब्त किए, जिनमें अत्यंत जहरीला मिथाइल अल्कोहल (स्पीट) भरा हुआ था। इस प्रकार अब तक इस पूरे प्रकरण में कुल जब्त जरकीनों की संख्या 50 हो गई है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में की गई छापामारी में 27 जरकीन (702 लीटर स्पीट) बरामद किए गए थे। छापेमारी के दौरान जब्त कंटेनर और नवीनतम बरामदगी के साथ यह आँकड़ा 50 हो गया है।
प्रयोगशाला जाँच में पूर्व में यह सिद्ध हो चुका है कि बरामद सामग्री पूर्णतः मिथाइल अल्कोहल है, जो मानव जीवन के लिए अत्यंत घातक एवं प्राणलेवा है। मद्य निषेध एवं पुलिस की संयुक्त टीम तथा एसटीएफ द्वारा इस मामले में अग्रतर जाँच एवं छापामारी अभियान निरंतर जारी है।
जिला प्रशासन आम जनता से अपील करती है कि वे किसी भी प्रकार की अवैध शराब के सेवन से बचें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या मद्य निषेध विभाग को दें।