गुमला:-सिसई थाना क्षेत्र के छारदा रोड स्थित गैस गोदाम के समीप सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें 19 वर्षीय एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पूसो गांव निवासी  बीरेंद्र महतो के 19 वर्षीय पुत्र रितिक कुमार महतो के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, रितिक कुमार महतो मोटरसाइकिल से पुना टोली रोड सिसई से होते हुए अपने घर पूसो की ओर जा रहा था। इसी दौरान छारदा रोड स्थित गैस गोदाम के पास गुना टोली रोड में गैस सिलेंडर खाली कर रही एक खड़ी ट्रक गाड़ी में उसके मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर JH07M 1107 की टक्कर हो गई। जिसमें वह पूरी तरह से घायल होकर सड़क में तड़पने लगा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सिसई थाना को दी।सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर अवस्था में उन्हें रेफरल अस्पताल से लाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद सिसई थाना के द्वारा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया।
वहीं मृतक के परिजनों का आरोप है बीच सड़क में ट्रक खड़ा करने के कारण यह दुर्घटना घटी। साथ ही साथ एचपी गैस के संचालक के द्वारा घायल युवा को तुरंत से अस्पताल नहीं पहुंचाया गया और उसे वहीं तड़पने के लिए छोड़ दिया गया। जिसके कारण युवक की मौत हुई।अगर घटना के तुरंत बाद उसे अस्पताल ले जाया जाता तो युवक की जान बच सकती थी।