रोहतक (विकास ओहल्याण) : नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक रोहतक श्री गौरव पुरोहित ने आज लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर पुलिस अधीक्षक रोहतक का कार्यभार संभाला लिया है। इस मौके पर सभी राजपत्रित अधिकारियो ने उनका स्वागत किया है। 2018 बैंच के आई.पी.एस. अधिकारी गौरव राजपुरोहित कार्यभार संभालने से पहले डीसीपी पूर्व, गुरुग्राम पद पर तैनात रहे है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रोहतक श्री आयुष यादव, डीएसपी मुख्यालय रवि खुंडिया, डीएसपी सिटी गुलाब, डीएसपी सीएडब्लयू दलीप व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे है।
पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने अपनी प्राथमिकताओं बारे बताते हुए कहा कि पुलिस का मुख्य कार्य कानून व्यवस्था स्थिति को बनाए रखना, अपराध की रोकथाम करना, महिलाओं की सुरक्षा व अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करना है। किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने नही दिया जायेगा। जो भी कोई व्यक्ति कानून के खिलाफ जाकर कार्य करेगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। रोहतक पुलिस अथक प्रयास करेंगी कि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके तथा आपराधिक वारदातों को जल्द से जल्द हल किया जाए। इसके अलावा यातायात व्यवस्था, नशीले पदार्थ की अवैध बिक्री, अवैध कारोबार आदि को हल करने के लिए भी उचित कदम उठाएं जाएगे। लोगों की शिकायतो को भी प्रभावी तरीके से हल करने के प्रयास किए जाएगे। जनसेवा व रोहतकवासियो को सुरक्षित महसूस करवाना रोहतक पुलिस की प्राथमिकता रहेगी।