logo

एमडीयू में मुख्यमंत्री ने किया गर्ल्स स्पोर्ट्स हॉस्टल का शिलान्यास

 

रोहतक (विकास ओहल्याण) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू), रोहतक के अभिलाषा कन्या छात्रावास परिसर में गर्ल्स स्पोर्ट्स हॉस्टल के निर्माण का शिलान्यास किया। यह परियोजना महिला खिलाडिय़ों को सुरक्षित, आधुनिक और सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। प्रस्तावित गर्ल्स स्पोर्ट्स हॉस्टल की क्षमता 150 छात्राओं की होगी। इस बहुमंजिला (ग्राउंड प्लस तीन) संरचना का कुल कवर एरिया लगभग 2374 वर्ग मीटर निर्धारित किया गया है, जिस पर करीब 5 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
परियोजना की प्रमुख विशेषताओं के अनुसार, ग्राउंड फ्लोर पर चार कमरे, वार्डन कक्ष संलग्न शौचालय सहित, किचन, डाइनिंग एरिया, कॉमन रूम तथा स्टोर की व्यवस्था होगी। प्रथम तल पर बालकनी सहित छह कमरे बनाए जाएंगे, जबकि द्वितीय और तृतीय तल पर छह-छह डॉरमेट्री का निर्माण प्रस्तावित है। प्रत्येक मंजिल पर शौचालय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही दिव्यांगजनों के लिए बाधा-मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने हेतु लिफ्ट की व्यवस्था भी की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार खेलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। यह हॉस्टल महिला खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के दौरान अनुकूल वातावरण प्रदान करेगा, जिससे उनकी प्रतिभा और प्रदर्शन को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर स्पेशल ओलंपिक्स भारत की प्रेजिडेंट डॉ मल्लिका नड्डा, खेल मंत्री गौरव गौतम, कुलपति प्रो राजबीर सिंह, कुलसचिव डॉ कृष्णकांत, चीफ वार्डन गर्ल्स प्रो सपना गर्ग, कार्यकारी अभियंता जेएस दहिया समेत हॉस्टल वार्डन्स, छात्राएं और विशिष्टजन उपस्थित रहे।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS