मोतिहारी, रफ्तार मीडिया। रिपोर्ट: ओमप्रकाश तिवारी।
पूर्वी चम्पारण के चकिया थाना क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने के लिए मोतिहारी पुलिस ने 2 नए पुलिस चेक पोस्ट शुरू किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को पूरनछपरा और सोनारपट्टी, चकिया बाजार में फीता काटकर चेक पोस्ट का उद्घाटन किया।
उद्घाटन के बाद पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने बताया कि लोगों की सुरक्षा और त्वरित कार्रवाई के लिए अब इन दोनों जगहों पर 24x7 घंटे पुलिस पदाधिकारी और कर्मी तैनात रहेंगे।