ओमप्रकाश तिवारी /मोतिहारी: बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर मोतिहारी पुलिस ने थाना कार्यों की समीक्षा और गुणवत्ता सुधार के लिए नई पहल शुरू की है।

पुलिस अधीक्षक समेत 12 वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जिले के 12 थानों को गोद लिया है। SP नगर थाना, अपर SP संग्रामपुर, SDPO सदर-01 तुर्कौलिया, SDPO सदर-02 मुफस्सिल को गोद लेंगे।

संबंधित पदाधिकारी अपने आवंटित थानों में लंबित कांडों, कानून-व्यवस्था, जन शिकायतों व आधारभूत सुविधाओं की नियमित समीक्षा करेंगे। उद्देश्य बेहतर पुलिस व्यवस्था और जनविश्वास मजबूत करना है।