शिव कुमार/सहरसा।


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सहरसा जिला इकाई द्वारा जिले के सभी 19 मंडलों में योग शिविर एवं योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सहरसा नगर पूर्वी मंडल के तत्वावधान में मंडल अध्यक्ष अभिनव सिंह की अध्यक्षता में भव्य योग शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में योग शिक्षक डॉ. मुरारी सिंह एवं संघ के शारीरिक प्रमुख श्रवण कुमार के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष साजन शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष शिभूषण सिंह उपस्थित रहे।
योग शिविर में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष साजन शर्मा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से वैश्विक पहचान मिली है। उन्होंने स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए नियमित योग करने का आह्वान किया।
जिला उपाध्यक्ष शिभूषण सिंह ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास का प्रभावी माध्यम है तथा इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित योग करने के संकल्प के साथ हुआ।
योग शिविर में मुख्य रूप से शशि शेखर झा सम्राट, रितेश रंजन, विजय बसंत, जिला मीडिया प्रभारी सुमित सिन्हा, रंजीत दास, शशि सिंह, जिला पार्षद रजनीश कुमार, सावित्री सिंह, मीना सिंह, सूरज मिश्रा, अखिलेश पांडेय, प्रभाष कुमार झा, प्रदीप झा, शशि सोनी, अरुण जायसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।