दीनबंधु राउत / रफ्तार मीडिया संवाददाता जामताड़ा।

80 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी कार्यक्रम के तहत जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के गोराईनाला मंडल में गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष गिरधारी मंडल की अध्यक्षता में किया गया। तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में युवा, ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह नेता हरिमोहन मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंडल अध्यक्ष गिरधारी मंडल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर क्षेत्र में यात्रा निकाली  गई। इस दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा। मौके पर भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा किसी पार्टी विशेष का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरे देश का आयोजन है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सभी जाति और धर्म के लोग उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हो रहे हैं। यह देश की एकता और अखंडता के लिए सकारात्मक संदेश है।उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर इस तरह के आयोजन से लोगों में देशभक्ति की भावना और मजबूत होती है। तिरंगा यात्रा में लोगों का उत्साह देखकर काफी अच्छा अनुभव हो रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान बनाए रखने का संकल्प भी लिया। मौके पर असलम अंसारी, विश्वजीत भंडारी, कृष्णा मण्डल, मानिक राय, कमल बाउरी, गीतांजलि मुर्मू, चंपापाल, नीलिमा डे, गौरी देवी, विश्वजीत पाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।