सीतापुर डायल 112 पुलिस टीम पर दबंगों का हमला
सीतापुर में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के जीआईसी चौराहे पर डायल 112 की पुलिस टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक मामूली कहासुनी की सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची थी, तभी नशे में धुत राजू जलेबी वाला और उसके साथियों ने पुलिस से उलझना शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और दबंगों ने पुलिस सिपाहियों से हाथापाई कर दी।
स्थिति बिगड़ती देख 112 पुलिसकर्मियों ने कई बार शहर कोतवाली को फोन कर मदद मांगी, लेकिन चंद कदमों की दूरी पर होने के बावजूद शहर कोतवाली पुलिस काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान दबंगों का उत्पात और मारपीट जारी रही।
काफी देर बाद शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही सीओ सिटी विनायक भोंसले भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात को काबू में लिया। हैरानी की बात यह रही कि इतने बड़े बवाल के दौरान शहर कोतवाल मौके पर नहीं
Raftaar Media | सच के साथ