रफ्तार संवाददाता रंजीत पालकोट, गुमला। पालकोट थाना क्षेत्र के बघमा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के समी प गुरुवार की शाम करीब सात बजे सड़क दुर्घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान खोरा, गुमला थाना क्षेत्र निवासी दिलभंजन सिंह के रूप में बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, कस्तूरबा गांधी विद्यालय के समीप सड़क किनारे एक हाइवा ट्रक खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार दिलभंजन सिंह वहां से गुजर रहे थे। बताया जा रहा है कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े हाइवा ट्रक से जोरदार तरीके से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चालक को गंभीर चोटें आईं।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को सड़क से उठाकर मदद पहुंचाई। हादसे की सूचना पालकोट थाना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क किनारे भारी वाहनों के खड़े रहने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है।