डॉ विभूति सिंह/भागलपुर।
वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुरके निर्देश पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भागलपुर रेलवे स्टेशन के समीप उल्टा पुल के नीचे जुआ खेलने और उसका आयोजन करने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 5,200 रुपये नगद और 2 डायरी भी बरामद की गई है।आज कोतवाली थाना को गुप्त सूचना मिली कि कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रितिक कुमार पिता-सुभाष राम, सा०-रामसर, थाना-तातारपुर, जिला-भागलपुर द्वारा भागलपुर रेलवे स्टेशन के समीप उल्टा पुल के नीचे बहुत से लोगों को इकट्ठा कर अवैध तरीके से जुआ खिलाया जा रहा है।सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर भागलपुर की निगरानी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर-01 एवं थानाध्यक्ष कोतवाली के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।गठित टीम ने उक्त स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से जुआ खेलते और उसका आयोजन करवा रहे 2 व्यक्तियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।पुलिस ने मौके से जुआ में प्रयोग किए गए अन्य दस्तावेज भी जब्त किए हैं।इस संबंध में कोतवाली थाना कांड सं०-96/26 दर्ज कर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। वहीं छापेमारी दल में पु०नि० सह-थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह,कोतवाली थाना
पु०अ०नि० सुधांशु शेखर, कोतवाली थाना पु०अ०नि० रणधीर कुमार, कोतवाली थाना पु०अ०नि० विक्की कुमार, कोतवाली थाना
सहित सशस्त्र बल, कोतवाली थाना शामिल रहे।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।