डॉ विभूति सिंह/भागलपुर।

भवानीपुर थाना पुलिस ने J.P. कॉलेज में हुई चोरी का सफल उद्भेदन करते हुए चोरी गए मोटर और इन्वर्टर के साथ 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बीते 12 अगस्त को J.P. कॉलेज के प्राचार्य द्वारा भवानीपुर थाना में आवेदन दिया गया कि 8 अगस्त को थाना क्षेत्र अंतर्गत J.P. कॉलेज परिसर में लगे पानी का मोटर एवं इन्वर्टर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है।इस संबंध में भवानीपुर थाना कांड सं०-200/26 धारा-303(2) बी०एन०एस० दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई।पुलिस ने कांड में संलिप्त अभियुक्त मो० मुमताज पे०-मुस्ताक अली, सा०-नारायणपुर, थाना-भवानीपुर, जिला-भागलपुर को चोरी गई मोटर एवं इन्वर्टर के साथ गिरफ्तार किया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।