डॉ विभूति सिंह/भागलपुर।

पुलिस अधीक्षक, नवगछिया श्री वैभव शर्मा ने POCSO एवं अन्य गंभीर मामलों में उत्कृष्ट पैरवी कर दोषियों को सजा दिलाने वाले लोक अभियोजकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

SP कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में POCSO के लोक अभियोजक श्री जयकरण गुप्ता एवं श्री नरेश राम को उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। 
 
SP श्री वैभव शर्मा ने कहा कि दोनों लोक अभियोजक माननीय न्यायालय के समक्ष POCSO एवं अन्य गंभीर मामलों में प्रभावी पैरवी करते हैं और दोषियों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विगत 3 माह में इनके प्रयास से 3 मामलों में सजा:

1.रंगरा थाना कांड संo-06/24 POCSO No-74/23 - अभियुक्त को 10 वर्ष कारावास एवं 20,000/- रुपये जुर्माना
2.गोपालपुर थाना कांड संo-552/21 POCSO No- 82/23 - अभियुक्त को 20 वर्ष कारावास एवं 25,000/- रुपये जुर्माना  
3.खरीक थाना कांड संo-231/22 POCSO No- 83/23 - अभियुक्त को आजीवन कारावास एवं 25,000/- रुपये जुर्माना

SP श्री वैभव शर्मा ने कहा कि नवगछिया पुलिस का संकल्प "सेवा ही हमारा संकल्प" है। नाबालिगों के साथ होने वाले अपराधों में त्वरित न्याय दिलाने के लिए पुलिस-प्रशासन और अभियोजन की समन्वित कार्रवाई जारी रहेगी।