अजीत कुमार / दिल्ली

दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में 3 साल की मासूम बच्ची की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस दिल दहला देने वाले केस में आरोपी चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें चंदन घायल हो गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है, जिससे इस सनसनीखेज हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था और लोगों में भारी आक्रोश था।

फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के पीछे की असली वजह और पूरी साजिश का खुलासा किया जा सके। इस मामले में जल्द ही और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

सवाल अब भी कायम है  आखिर इतनी छोटी बच्ची को इतनी बेरहमी से मौत के घाट क्यों उतारा गया?
क्या इसके पीछे कोई और भी शामिल है?