संवाददाता: राजन साहू
कानपुर, 12 जुलाई 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को *पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट कानपुर नगर श्री रघुबीर लाल* ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत साइबर क्राइम थाना की नई बिल्डिंग परिसर, रिजर्व पुलिस लाइन में पौधारोपण कर *वृक्षारोपण महायज्ञ-2026* का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर *अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा* एवं *पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार* सहित अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण-संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस महायज्ञ के अंतर्गत कमिश्नरेट कानपुर नगर में लगभग *11,800 पौधे* रोपित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
CP श्री रघुबीर लाल ने सभी से अपील की कि _"आइए, एक पेड़ माँ के नाम लगाकर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लें।"_