पंचायत कर्मी एवं जनप्रतिनिधि एक्पोजर विजिट हेतु बोधगया रवाना
दुमका जिला के मसलिया प्रखंड परिसर से पंचायत कर्मी और जनप्रतिनिधियों के 35सदस्यीय दल को एक्पोजर विजिट हेतु पंचायती राज पदाधिकारी राजेंद्र हांसदा ने हरी झंडी दिखाकर बोधगया के लिए रवाना किया। इस संबंध में पंचायती राज पदाधिकारी राजेंद्र हांसदा ने बताया कि पंचायती राज विभाग झारखंड सरकार के निर्देशानुसार पंचायती राज अंतर्गत कर्मी एवं जन प्रतिनिधियों को अंतर राजकीय एवं राज्य के अंतर जिला में विभिन्न पंचायतों का भ्रमण कराया जाएगा। जो स्वयं के पंचायत में सुधार लाने हेतु कार्य करेगी। एक्सप्लोजर विजिट में सभी को बोधगया के आदर्श पंचायत एवं ग्रामों की भ्रमण कराया जाएगा। यह एक्सप्लोर विजिट 28 जनवरी से 2 फरवरी तक चलेगा। मसलिया प्रखंड क्षेत्र से पांच मुखिया, पांच पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य एवं ग्रुप की दीदियों को ले जाया गया है। पंचायत सचिव आकाश कुमार एवं नरेश सिंह के नेतृत्व में पांच दिन तक सभी कर्मी एवं जनप्रतिनिधि को भ्रमण कराया जाएगा।आप
Raftaar Media | सच के साथ