logo

सरायकेला नगर पंचायत चुनाव: मनोज कुमार चौधरी ने जताया आभार, बोले—जनता का विश्वास मिला तो निभाऊंगा हर वादा

 

सरायकेला: सरायकेला नगर पंचायत चुनाव के मद्देनज़र झामुमो समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज कुमार चौधरी ने सभी मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान सरायकेला की जनता ने जिस स्नेह और समर्थन का परिचय दिया, उसके लिए वे हृदय से धन्यवाद देते हैं।मनोज चौधरी ने सफल एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की सराहना करते हुए उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक सहित सभी प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और व्यवस्थित चुनाव कराना प्रशासन की बड़ी जिम्मेदारी होती है, जिसे सभी अधिकारियों ने बखूबी निभाया।उन्होंने आगे कहा कि 27 फरवरी को होने वाली मतगणना के बाद यदि जनता का आशीर्वाद और समर्थन उन्हें मिलता है, तो वे सबसे पहले अपने किए गए सभी वादों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर पंचायत क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के समाधान के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS