शिकारीपाड़ा/दुमका/रफ्तार मीडिया।ललित कुमार पाल।
दिनांक 4 अगस्त मंगलवार को सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा प्रखंड इकाई शिकारीपाड़ा द्वारा स्वर्गीय सहायक अध्यापक राजेश कुमार गुप्ता की पत्नी सुजाता गुप्ता को प्रखंड के सहायक अध्यापकों द्वारा 34300 ₹ का आर्थिक सहयोग किया गया बताते चले कि पिछले 7 अप्रैल 2026 को उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरमसिया के सहायक अध्यापक राजेश कुमार गुप्ता का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था राजेश कुमार गुप्ता अपने पीछे अपनी पत्नी और दो पुत्र को छोड़कर गए हैं उनके निधन के बाद उनका परिवार काफी आर्थिक संकट से गुजर रहा है और उनके बच्चों की पढ़ाई लिखाई भगवान भरोसे रह गया है इस विकट परिस्थिति को देखते हुए प्रखंड के सहायक अध्यापकों ने उनकी पत्नी सुजाता गुप्ता को आर्थिक सहयोग किया राजेश कुमार गुप्ता अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था जिनकी कमाई उनके परिवार का भरण पोषण होता था मौके पर उपस्थित जिला उपाध्यक्ष अब्दुल रकीब ने सरकार से अनुकंपा के आधार पर उनके परिवार के एक सदस्य के लिए सरकारी नौकरी तथा 20 लाख रुपया आर्थिक मुआवजा की मांग की है प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद हसीब अंसारी और प्रखंड सचिव खलील अंसारी ने राजेश कुमार गुप्ता के वेतन से कटौती इपीएफ की कुल जमा राशि एवं बीमा राशि सरकार से यथाशीघ्र भुगतान करने की मांग की है आर्थिक सहयोग देने के समय मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अब्दुल रकीब प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद हसीब अंसारी प्रखंड सचिव खलील अंसारी निरंजन कुमार सिंह उमेश कुमार भंडारी वकील मुर्मू मलिक अख्तर आलम अंसारी प्रिया रंजन गुप्ता विमान रूप हसदा मनोवर अंसारी राजेश कुमार सिंह सोहन टुडू मोहम्मद अख्तर अंसारी अरविंद गुप्ता इंद्रजीत गुप्ता अजीत कुमार वर्मा प्रेमलता टुडू सोहागिनी हेमरम संदीप कुमार सिंह मोहम्मद रफीक आलम आदि दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे