logo

सोनाहातु सिल्ली रंगामाटी कांची नदी पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीण के प्रयास से डायवर्सन बनाया गया

सोनाहातु: सोनाहातु सिल्ली रांगामाटी सड़क पर स्थित  कांची नदी पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण स्थानीय ग्रामीण के प्रयास से डीबाडीह आनंद नगर से जिंतुडीह बनडीह मोड़ तक  डायवर्सन बनाया गया है जिस पर लोड गाड़ी खाली गाड़ी बड़ा गाड़ी छोटा गाड़ी बस पिकअप वैन सवारी गाड़ी पार किया जा सकता है और आपको बता दें कि सिल्ली बंता के तरफ से आने वाले बड़ा गाड़ी और छोटा गाड़ी कांची नदी क्षतिग्रस्त पुल तक पहुंच के वापस चला जाता था जिसके कारण से रहागीरों को भारी नुकसान उठाना पड़ता था उन्हें सोनाहातु बुंडू तमाड़ के  रास्ते रांगामाटी जमशेदपुर की ओर जाना पड़ता था जिसमें राहगीरों को काफी मोटी रकम की खर्चा होती थी जिसको देखते हुए स्थानीय ग्रामीण ने अपने सहयोग राशि से यह सहारनिया कार्य किया है ताकि रहागीरों को लंबी रास्ता तय करके जमशेदपुर की ओर ना जाना पड़े कम खर्चे में राहगीर सिल्ली रंगामाटी रोड होते हुए जमशेदपुर पहुंच जाएं स्थानीय ग्रामीण का यह भी कहना था कि रात के अंधेरे में कुछ अह सामाजिक तत्व के लोगों के द्वारा प्रशासन की नियम को धजिया उड़ते हुए जेसीबी लगाकर पुल के ऊपर रखे मिट्टी को हटाकर बड़ा गाड़ी पार किया जाता है जिसके कारण से पुल में हो रही कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है और जिस मकसद से क्षतिग्रस्त  पुल को रिपेयरिंग किया जा रहा है वह कार्य कभी पूरा नहीं हो सकता है जिसका कारण से पुल कभी भी गिर सकता है ।यह सब पर प्रशासन का नजर होना चाहिए और इस तरह हरकत करने वाले लोगों के ऊपर कानूनी कार्रवाई होना चाहिए

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS