logo

एनएसएस कैंप गतिविधियों में भाग लेने के प्रोत्साहित किया

 

 

फतह सिंह उजाला/सिधरावली। राजकीय महाविद्यालय सिधरावली में सात दिवसीय एनएसएस स्पेशल कैंप का शुभारंभ किया गया । जिसकी शुरुआत बच्चों के 7 दिन के लिए रजिस्ट्रेशन से की गई।   कैंप का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. गीतिका द्वारा सरस्वती माता के चरणों में दीप प्रज्वलित कर किया गया ।

प्राचार्या द्वारा बच्चों को पूरे उत्साह के साथ कैंप गतिविधियों में भाग लेने के प्रोत्साहित किया व अपनी शुभकामनाएं स्वयंसेककों को दी। इस अवसर पर महाविद्यालय से ही डॉ शालिनी यादव व डॉ योगेश सिंह ने भी बच्चों को एनएसएस के विचारों को अपने जीवन में उतरने की अपील की।सरस्वती माता के सामने दीप प्रज्वलित करने के बाद  एन एस एस पीओ  रंजन यादव ने सबको संबोधित करते हुए 7 दिन की दिनचर्या पर प्रकाश डाला । तदुपरांत डॉक्टर अनुज द्वारा रोड सेफ्टी रूल्स पर विस्तार व्याख्यान  प्रस्तुत किया गया। अंत  में एनएसएस  अधिकारियों ने सभी वक्ताओं का धन्यवाद किया व बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर  स्वपन कुमार, डॉ विभा आदि उपस्थित रहे।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS