विभूति सिंह/भागलपुर।समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जन शिकायत के लंबित वादों को लेकर संबंधित पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की गई। इस क्रम में पाया गया कि जन शिकायत के मामलों के निष्पादन की गति बहुत धीमी है। जिलाधिकारी ने इस पर संज्ञान लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि दो से तीन दिनों के अंदर सभी लंबित मामलों का निष्पादन कर लें।किस कार्यालय के पास कितने मामले लंबित हैं इससे भी उन्हें बैठक में अवगत करा दिया गया और सभी मामलों को भागलपुर एडमिनिस्ट्रेशन के पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश आईटी प्रबंधक को दिया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह, अपर समाहर्ता श्री दिनेश राम, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था श्री राकेश रंजन, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क श्री नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री जनार्दन प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री विकास कुमार, सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।