logo

कब्ज मुख कराने को लेकर दर-दर भटक रहा किसान

 

रिपोर्ट, रोहित कुमार/बिजनौर: किसान की फसल भूमि पर वन विभाग  ने जबरन सरकारी जमीन बताकर कब्जा कर लिया।किसान ने 8 साल पहले फसल भूमि खरीदी थी और इस पर वो तभी से खेती कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था।अचानक से वन विभाग और सर्वे पटवारी द्वारा इस खेती की जमीन को सरकारी बताकर उस पर पाइप और अन्य सामग्री को लाकर रख दिया गया।जिसके बाद से किसान 2 साल से इस जमीन पर खेती नहीं कर पा रहा है।

हम आपको बता दे कि बिजनौर सदर तहसील के गांव कूकड़ा में अशोक नाम के किसान ने 8 साल पहले अपनी खेती की जमीन खरीदी थी।लगभग 2 साल पहले इस जमीन को वन विभाग द्वारा सरकारी जमीन बताकर कब्जा कर लिया गया।किसान का आरोप है कि जब उसने विभाग से अपने जमीन के बारे में कहा तो विभाग ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि तुम्हारी जमीन कहा आ रही है।ये वन विभाग की जमीन है।जबकि किसान अशोक अपनी खेती के जमीन का पेपर लेकर कई बार अधिकारियों से मिला उसके बावजूद भी किसान का कहना है उसकी कोई सुनवाई नहीं है।खेती की जमीन के लिए किसान अशोक दर दर भटकने को मजबूर है।किसान ने आज डीएम जसजीत कौर से मिलकर इंसाफ की गुहार एक बार फिर से लगाई है।।आखिरकार अगर वो जमीन वन विभाग की है तो किसान के पास जो जमीन का बैनामा है उसकी जांच प्रशासन द्वारा क्यों नहीं की जा रही है।

बाइट।।अशोक कुमार।।पीड़ित किसान

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS