ग्राम पंचायत भवांरी में सफाई कर्मी की लापरवाही आयी सामने
सिद्धार्थ नगर। बांसी विकासखंड के ग्राम पंचायत भवांरी में तैनात सफाई कर्मी की मनमानी से गांव में कूड़े का अंबार लगा रहता है। भवांरी ग्राम पंचायत भवांरी में महीनों तक सफाई न होने से नालियां बजबजा रही हैं और गांवों प्राइमरी स्कूल के अगल बगल पर गंदगी का अम्बार लगा हुआ। ग्राम पंचायत भवांरी में तैनात सफाई कर्मी बृजलाल कभी भी गांव मे समय से नहीं आता है, जिसकी जानकारी जिम्मेदार को होते हुये भी कोई कार्रवाई नहीं करते, सफाई कर्मी बृजलाल से अगर 9-12 बजे की बीच का काम करते हुए कोई फोटो मांग लिया जाये तो कभी भी नहीं उपलब्ध करा पायेंगे। फिर भी फर्जी तरीके से पेरोल भर कर जिम्मेदार दार द्वारा उसके सैलरी का भुगतान कर दिया जाता है स्थानीय निवासी रितिक श्रीवास्तव के द्वारा की शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
सफाई में लापरवाही सफाई कर्मचारी बृजलाल अक्सर गांव से गायब रहते हैं, जिससे गलियों में कूड़े-करकट और के ढेर लगे रहते हैं।
गंदा पानी से नालियों मे गंदगी का अम्बार लगा रहता है,घास से नाली बन्द हो गया है। पंचायत भवन के आमने सामने झाड़ियां लगी है।जिससे बुखार, डेंगू और अन्य संक्रमण का खतरा रहता है।
अधिकारियों की अनदेखी रितिक श्रीवास्तव ने ब्लॉक से लेकर जिला तक कई बार शिकायतें की हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।
प्रशासनिक कदम सिद्धार्थ नगर में डीपीआरओ ने लापरवाही बरतने वाले कई सफाई कर्मियों को निलंबित किया है, लेकिन भवांरी स्थिति अभी भी खराब है।
रितिक श्रीवास्तव द्वारा बार-बार गुहार लगाने के बाद भी सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है, जिससे वे नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।
Raftaar Media | सच के साथ